समर्थित फ़ाइलें और सीमाएँ

यह देखने-भर का पेज है। किसी संख्या के पीछे की वजह चाहिए तो वह जुड़े हुए पेज पर है।

जो फ़ाइलें आप इंपोर्ट कर सकते हैं

प्रकारएक्सटेंशनटिप्पणी
JPEG.jpg, .jpegफ़ोटो का आम फ़ॉर्मैट।
PNG.pngपारदर्शिता चलती है।
WebP.webpपारदर्शिता चलती है, और उसी गुणवत्ता पर PNG से छोटी होती है।
BMP.bmpचलती है, हालाँकि जितना रखती है उसके हिसाब से बड़ी होती है।
GIF.gifएनिमेशन नहीं बचता।
SVG.svgवेक्टर। ऐप में रंग बदला जा सकता है। सीमा 2 MB और 5,000 एलिमेंट।
PDF.pdfहर पेज अलग से दिया जाता है, सब पहले से चुने हुए।

कैनवास पर आने के बाद हर एक कैसा बर्ताव करता है, इसके लिए देखें इमेज, PDF और SVG जोड़ना

आप क्या एक्सपोर्ट कर सकते हैं

फ़ॉर्मैटनतीजाप्लान
PDF (मानक)एक PDF, हर टाइल के लिए एक पेजसभी प्लान
PDF (वेक्टर)एक PDF, जहाँ हो सके वहाँ वेक्टर सामग्रीPro, Pro+
छवियाँहर टाइल के लिए एक इमेज फ़ाइलसभी प्लान

एक्सपोर्ट रिज़ॉल्यूशन हर प्लान में मानक (160 DPI) है, और सशुल्क प्लान में उच्च (300) तथा अधिकतम (600) भी मिलते हैं। देखें एक्सपोर्ट रिज़ॉल्यूशन

कागज़ के आकार की सीमाएँ

नाम वाले आकारों के आयाम तय हैं — पूरे 30 आकार सटीक संख्याओं के साथ समर्थित कागज़ के आकार में देखें।

कस्टम कागज़ का आकार इंच, सेंटीमीटर या मिलीमीटर में डाला जाता है, और हर भुजा इन हदों के बीच रहती है:

इकाईन्यूनतमअधिकतम
in160
cm1150
mm11500

ये शीट की हदें हैं, पोस्टर की नहीं।

पोस्टर के आकार की सीमाएँ

साइज़ मोड में तैयार पोस्टर पाँच इकाइयों में से किसी एक में डाला जाता है, और हर भुजा 1 और इसके बीच रहती है:

इकाईअधिकतम
cm500
ft20
in200
m5
mm5000

शीट की संख्या की सीमाएँ

ग्रिड मोड में कॉलम और रो, दोनों 1 और 20 के बीच रहते हैं — यानी ज़्यादा से ज़्यादा 400 शीट।

साइज़ मोड गिनती को सीमित करने के बजाय आपके आयामों से निकालता है, इसलिए वह ऐसे ग्रिड बना देगा जो ग्रिड मोड नहीं बनाएगा। अगर आप इनमें से किसी भी हद से टकरा रहे हैं, तो बड़े ग्रिड के बजाय बड़ा कागज़ का आकार आमतौर पर बेहतर जवाब होता है।

व्यावहारिक सीमाएँ

बताई गई हदों के आगे फ़ैसला आपका डिवाइस करता है:

  • अधिकतम रिज़ॉल्यूशन पर बहुत बड़े पोस्टर फ़ोन की मेमोरी चाट सकते हैं। देखें एक्सपोर्ट नाकाम या रुका हुआ
  • Android और iOS पर बहुत बड़ी इमेज सिर्फ़ दिखाने के लिए छोटी की जाती हैं; इससे एक्सपोर्ट पर कोई असर नहीं पड़ता।
  • एक्सपोर्ट की गई हर शीट की सबसे लंबी भुजा 5,000 पिक्सेल पर सीमित है। बड़े कागज़ पर यह असरदार रिज़ॉल्यूशन को आपके चुने हुए DPI से नीचे ले आता है — A1 शीट 600 DPI तक तो क्या, 160 तक भी नहीं पहुँच सकती।
  • AI से सुधार अपने नतीजे पर सीमा लगाता है ताकि वह किसी डिवाइस की मेमोरी ख़त्म न कर दे।

संबंधित